फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bhojpuri film star Pawan Singh Ballia court sent notice

भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह बलिया कोर्ट ने भेजा नोटिस

Fri, 28 Oct 2022 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri film star Pawan Singh Ballia court sent notice
बलिया। भोजपुरी गायक और फिल्म स्टार पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक का मामला जिले के परिवार न्यायालय में पहुंच गया। पवन की दूसरी पत्नी ने भरण-पोषण के लिए परिवार न्यायालय में वाद दाखिल किया है। जिसमें अदालत ने पांच नवंबर को पवन सिंह को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया है। वहीं उसी दिन पवन सिंह को भरौली में आयोजित गड़हा महोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल होना है।
विज्ञापन

छह मार्च 2018 को भोजपुरी के स्टार कलाकार पवन सिंह ने शहर के मिड्ढ़ी निवासी रामबाबू सिंह की पुत्री ज्योति सिंह से परिणय सूत्र में बंधे थे। शादी समारोह जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर चितबड़ागांव के शंकर होटल में आयोजित की गई थी। शादी के लिए पवन सिंह शहर में कई दिनों तक रुके थे। दोनों के बीच के रिश्तों की दरार तब बाहर आयी जब पवन ने बिहार के आरा जिला में पारिवारिक न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल की। इसके बाद ज्योति ने 22 अप्रैल 2022 को परिवार न्यायालय में भरण-पोषण की अर्जी दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

ज्योति के अधिवक्ता पीयूष सिंह के अनुसार 22 अप्रैल को अर्जी दाखिल होने के बाद कोर्ट ने दो जून को पवन सिंह को प्रस्तुत होने के लिए नोटिस जारी किया था। लेकिन वह कोर्ट में नहीं आए। इसके बाद सात जुलाई और एक अगस्त को नोटिस जारी हुआ, फिर भी वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके। अब चौथी बार पांच नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed