फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BHASPA members pitched for scholership

छात्रवृत्ति बंद किए जाने का विरोध

Fri, 05 Dec 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 05 Dec 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
BHASPA members pitched for scholership
भारतीय समाज पार्टी सुहेलदेव के तत्वावधान में छात्रवृत्ति बंद किए जाने का
विज्ञापन
विरोध में शुक्रवार को भासपा कार्यकर्ताओं ने जेल भरों आंदोलन के तहत धरना दिया व सभा की।

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर शासन-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी   की। तत्पश्चात सिटी मजिस्ट्रेट    को अपनी मांगों से संबंधित     ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर धरना सभा को संबोधित करते हुए सालिक यादव ने कहा कि कक्षा एक से आठ तक की छात्रवृति बंद कर केंद्र व राज्य सरकार ने बच्चों की शिक्षा के साथ अन्याय किया है।

यदि निरस्त करना है तो सांसद व विधायकों का पेंशन निरस्त करना चाहिए था। सरकार जनता के साथ हर क्षेत्र में धोखाधड़ी कर रही है।

 कभी किसानों के नाम पर तो कभी गरीबी रेखा कार्ड के नाम पर अधिकारी व कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कही कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है।

 हर जगह लूट-खसोट तथा भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रदेश में कोई व्यक्ति  सुरक्षित नहीं रह गया है।

 प्रदेश में राहजनी, मारपीट, हत्या रोजमर्रा का विषय बन चुका है। प्रदेश में बिजली, खाद, पानी, बीज किसानों को समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

 जिसके कारण किसान बेहाल हैं और सरकार जनता के धन को योजनाओं के नाम पर लूट खसोट में मशगुल है। इस मौके पर पार्टी के सदस्यगण उपस्थित रहे। अध्यक्षता जनार्दन राजभर एवं संचालन गणेश चौरसिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed