Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bharatiya Kisan Sangh sets a target of 50,000 members in Ballia

Ballia News: भारतीय किसान संघ का बलिया में 50 हजार सदस्य का लक्ष्य

Thu, 05 Nov 2026 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Sangh sets a target of 50,000 members in Ballia
नगरा ब्लॉक के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय में आयोजित भारतीय किसान संघ के पदा​धिकारियों और
इंदरपुर। भारतीय किसान संघ ने बलिया जिले में सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। संगठन ने जिले में 50 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। नगरा ब्लॉक में पांच हजार सदस्य जोड़ने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। हर गांव में कम से कम 100 किसानों को संगठन से जोड़ने की रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन

नगरा ब्लॉक के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय में बृहस्पतिवार को पदाधिकारियों की बैठक हुई। प्रांत महामंत्री अजय कुमार सिंह ने बताया कि संघ पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चला रहा है। संगठन किसानों की खाद-बीज, सिंचाई, बिजली, गन्ना भुगतान और फसलों के उचित मूल्य जैसी समस्याओं पर संघर्षरत है। इन समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया था, जिस पर सकारात्मक आश्वासन मिला।
विज्ञापन

अजय कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभियान को किसानों को संगठित करने का माध्यम बनाएं। उन्हें गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याएं सुनने और संगठन से जोड़ने को कहा गया। जिला मंत्री राजीव कुमार सिंह ने नगरा ब्लॉक के लिए पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य बताया। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। कार्यकर्ताओं को सदस्यता रसीदें वितरित कर अभियान को गति देने के निर्देश मिले। ब्लॉक अध्यक्ष आत्मानंद सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed