{"_id":"599dba7c4f1c1b053c8b466c","slug":"bharat-mata-ki-jai-echoed-with-vande-mataram-shaheed-memorial","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत माता की जय, वंदे मातरम् से गूंज उठा शहीद स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत माता की जय, वंदे मातरम् से गूंज उठा शहीद स्मारक
ballia
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
शहीद स्मारक सुखपुरा पर बुध्ावार को झंडोत्तोलन के पश्चात खड़े स्वतंत्रता सेनानी व अन्य।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद दिवस पर बुधवार को भारत माता की जय और वंदे मातरम से शहीद स्मारक गूंजता रहा। सुखपुरा शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने ध्वजारोहण के बाद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि आजादी के लिए शहीदों की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता।
स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर राम विचार पांडेय ने शहीद स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया तो वहां मौजूद सैकड़ों लोगों का सीना प्रफुल्लित हो उठा। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वास्तव में भारत का हर युवा जाग उठा है। पांडेय ने कहा कि शहीदों की कुर्वानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश के लोगों को भारत के नवनिर्माण में आगे आने की जरूरत है। कहा कि हमारा मुल्क आज युवाओं का देश कहा जा रहा है। इस देश में युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है और यही वजह है कि युवा वर्ग से देश को बहुत सारी अपेक्षाएं है।ं
सेनानी आश्रित राधिका मिश्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए हम सभी को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। द्विजेंद्र मिश्र ने कहा कि आज देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है, हमें उन परिस्थितियों से मुकाबले के लिए जागरुक रहने की जरूरत है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि शहीदों की कुर्वानी व्यर्थ न हो। इसके लिए हम सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी व निष्ठापूर्वक करनी होगी।
विज्ञापन
इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् सहित चंडीलाल, गौरीशंकर, कुलदीप सिंह अमर रहे के नारे लगाए जाते रहें। इस मौके पर पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, डॉक्टर दीनानाथ ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, पूर्व प्रधान आनंद कुमार सिंह पिंटू, सुभाष, राजू वारसी, उमेश कुमार सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, बृज मोहन प्रसाद, अजय सिंह, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता महावीर प्रसाद व संचालन हरेराम सिंह ने किया।