फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bharat Jodo Yatra will overthrow Attai government

Ballia News: आताताई सरकार को उखाड़ फेंकेगी भारत जोड़ो यात्रा

Sun, 11 Dec 2022 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra will overthrow Attai government
बलिया/दुबहर/बेल्थरारोड। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ओर से चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में पूर्वी जोन अध्यक्ष विधायक वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में रविवार को यात्रा जनपद पहुंची। सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और जनसभा कर पदयात्रा की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

पदयात्रा पूर्व सांसद स्व. जगन्नाथ चौधरी की प्रतिमा, तारकेश्वर पांडेय, चित्तू पांडेय की प्रतिमा माल्यार्पण करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी भवन पहुंची। यात्रा का आमजन ने जगह-जगह स्वागत किया। पूर्वी जोन के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि हम भारत जोड़ो नफरत छोड़ो के नारे के साथ देश से जातिवाद, भेदभाव मिटाने के लिए सामाजिक समरसता कायम करने के लिए चल रहे हैं। बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अपने आप में एक इतिहास कायम करेगी। आने वाले समय में आताताई सरकार को उखाड़ फेंकने में मील का पत्थर साबित होगी। प्रदेश महासचिव मनिंदर मिश्रा ने कहा कि आमजन के अलावा महिलाओं, किसानों एवं नौजवानों, बेरोजगारों का लगातार समर्थन बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश की भी हालात काफी खराब है। जनता सरकार के खिलाफ आक्रोश में है। कैलाश चौहान सचिव राजेंद्र चौधरी विनोद सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, बृजेश गाट, गीता गोयल, जनार्दन यादव, उमाशंकर पाठक, ओम प्रकाश तिवारी, ओमलता, मदन यादव, जैनेंद्र कुमार पांडेय, रूपेश चौबे, हृदयानंद पांडेय, अजीत धुसिया, विशाल चौरसिया, बैजनाथ राम, संतोष चौबे, फूलबदन तिवारी, मुन्ना उपाध्याय आदि थे। इससे पहले, शनिवार को बेल्थरारोड में फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी पहुंचे। जिले की सीमा में प्रवेश करने पर जिला पंचायत सदस्य जनार्दन सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तुर्तीपार चट्टी पर गर्मजोशी से स्वागत किया। जिला पंचायत के डाक बंगला में पत्रकारों से बातचीत में चौधरी ने मौजूदा राजनीतिक हालात पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि कुशीनगर से नौ दिसंबर को शुरू भारत यात्रा पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर 20 दिसंबर को संत कबीर नगर के मगहर में समाप्त होगी। रामजी गिरि, डॉ. शशिकांत त्रिपाठी, अतुल प्रकाश सिंह यादव, लालू राम मिर्धा, डॉ. बीबी सिंह, मिर्जा शाने आलम, मकसूद अहमद आदि मौजूद रहे। दुबहर के नगवा में मंगल पांडेय की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चौपाल का आयोजन किया। अध्यक्षता कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश तिवारी और संचालन संतोष चौबे ने किया। कहा कि आज आमजनों को सोचने-विचारने का समय है, ताकि देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखी जाए। दिग्विजय सिंह, कैलाश सिंह, सोनम बिंद, शीला मिश्रा, विनोद सिंह, आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed