{"_id":"64d9101c4e66dbf9980c8fc7","slug":"bhagwanpur-township-remained-cut-just-100-meters-away-ballia-news-c-190-1-bal1001-1533-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: भगवानपुर बस्ती मात्र 100 मीटर की दूरी पर रह गया कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: भगवानपुर बस्ती मात्र 100 मीटर की दूरी पर रह गया कटान
विज्ञापन
बैरिया। गंगा पार ग्राम पंचायत नौरंगा अंतर्गत भगवानपुर गांव के सामने गंगा की उतरती लहरों के साथ कटान तेज हो रहा है। इस गांव के सामने बस्ती से महज 100 मीटर दूरी पर गंगा का तेवर देख ऐसा लग रहा है कि कटान इसी तरह जारी रहा तो इसी साल भगवानपुर के अस्तित्व को संकट उत्पन्न हो जाएगा।
भगवानपुर गांव के सटे बिहार के भोजपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत परसौदा के अधीन आने वाले बिहार के भगवानपुर के सामने बिहार सरकार ने कटानरोधी कार्य करा दिया है। बिहार के हिस्से में पड़ने वाले भगवानपुर के सामने कटान नहीं हो रहा है, जबकि यूपी वाले हिस्से का कोई पुरसा हाल नही है। हालांकि उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र ने बाढ़ विभाग को पत्र लिखकर भगवानपुर में कटान रोकने के लिए उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया था। बावजूद इसके वहां कुछ नहीं किया गया। भगवानपुर गांव के बुटन राम, रामजीत राम, मनोज ठाकुर, बंधु यादव, इंद्रजीत राम आदि का घर कटान स्थल के काफी नजदीक आ गया है। कुल मिलाकर भगवानपुर व चक्की नौरंगा की स्थिति कटान की दृष्टिकोण से उचित नहीं है।