फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bhadohi team reached the final after defeating Jaunpur

Ballia News: जौनपुर को हराकर फाइनल में पहुंची भदोही की टीम

Mon, 03 Feb 2025 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi team reached the final after defeating Jaunpur
इंदरपुर। डायमंड क्रिकेट समिति की ओर से जनता इंटर काॅलेज नगरा के मैदान में रविवार को डायमंड राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल भदोही और जौनपुर के बीच खेला गया। भदौही की टीम ने जौनपुर को पराजित कर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।
विज्ञापन


जौनपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। भदोही की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 186 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जौनपुर की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 ओवर में 120 रन बनाकर आल आउट हो गई। इससे पहले मैच का शुभारंभ भाजपा नेता भरत सिंह ने किया। मैच के बाद मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भदोही के सलमान को दिया गया। अंपायर अरविंद गुप्ता व मिथिलेश पांडेय रहे। डॉ. संजय सिंह, प्रो समरजीत सिंह, चुलबुल पांडेय, पिंकू गुप्ता, धर्मपाल मद्धेशिया आदि ने आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed