फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bhadohi police number one in UP in effective action on gender crimes

Ballia News: लैगिंक अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई में भदोही पुलिस यूपी में नंबर वन

Mon, 12 Jun 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi police number one in UP in effective action on gender crimes
ज्ञानपुर। महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाले लैंगिक अपराधों में प्रभावी कार्रवाई के लिए जिले की पुलिस पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान पर रही है। गृह मंत्रालय और महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन ने इस मामले में भदोही पुलिस की सराहना की है। जिले की पुलिस ने गृह मंत्रालय की ओर से संचालित आईटीएसएसओ पोर्टल पर महिला व बाल अपराधों से जुड़े मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में जिले की पुलिस महिला और बाल अपराधों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के साथ ही समयबद्ध तरीके से निस्तारण भी किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक खुद इन मामलों को लेकर गंभीर रहते हैं और समय-समय पर उसकी समीक्षा करते रहते हैं। गृह मंत्रालय की ओर से संचालित आईटीएसएसओ पोर्टल के माध्यम से जनपद की पुलिस ने महिलाओं और बच्चों से जुड़े लैंगिक मामलों का तय समय सीमा दो महीने से भी कम समय में विवेचना कर उसका निस्तारण किया है। इस मामले में जिले की पुलिस पूरे प्रदेश में अव्वल रही। जिसे देखते हुए गृह मंत्रालय व महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन ने जिले की पुलिस के प्रयासों की सराहना की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जिले को अपराध मुक्त बनाने के साथ ही लैंगिक अपराधों की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। गृह मंत्रालय व महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की सराहना से पुलिसकर्मियों को मनोबल बढ़ेगा और इससे और भी बेहतर करने को प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed