फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Beware of dangerous potatoes, food department takes big action

Ballia: खतरनाक आलू से सावधान, खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, कृत्रिम रंग में रंगी 56 हजार की आलू जब्त

Tue, 15 Oct 2024 06:04 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क,बलिया
अमर उजाला नेटवर्क,बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 15 Oct 2024 06:04 PM IST
सार

बलिया की सब्जी मंडी में खतरनाक आलू की खेंप मौजूद थी। लोागों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा था। मिलावटखोर सक्रिय हैं इसकी सूचना पर खाद्य विभाग की  टीम मौके पर पहुंची और 56 हजार का आलू जब्त किया।

विज्ञापन
Beware of dangerous potatoes, food department takes big action
मंडी में आलू की खेंप - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बलिया के बाजार में बिकने वाले खतरनाक आलू से सावधान हो जाइए। मंडी में कृत्रिम रंगों वाले आलू पर खाद्य विभाग की नजर है। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने शहर के परिखरा स्थित नवीन मंडी स्थल से 21 क्विंटल रंगे हुए आलू की खेप जब्त की है।

विज्ञापन


नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोग शाला भेज दिया है, कार्रवाई के दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में कृत्रिम रंग भी बरामद किया है। इस कार्रवाई से आलू पर कृत्रिम रंग लगा कर बाजार में बेचने वाले कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन





कृत्रिम रंग में रंगी जब्त आलू की कीमत करीब 56 हजार रुपये बताई जा रही है। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय ने बताया कि आलू पर कृत्रिम रंग लगाकर ग्राहकों को धोखा दिया जा रहा था, जिससे उन्हें नया आलू दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए आलू पर गेरुआ रंग लगाया गया था, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। बताया कि कृत्रिम रंग में रंगी आलू का उपभोग करने से उपभोक्ताओं को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

बताया कि इस काले कारोबार में संलिप्त लोग प्राकृतिक आलू के मुकाबले कृत्रिम रंग में रंगे हुए आलू को प्रति कुंतल 400 रुपये अधिक दर पर बेचते थे, जिससे ग्राहकों को नया और ताजगी से भरा आलू मिलने का भ्रम होता था।


खाद्य विभाग को शिकायतें मिली थीं कि मंडी में व्यापारी आलू को कृत्रिम रंगों से रंगकर बेच रहे हैं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने उपभोक्ताओं को कृत्रिम रंग में रंगे हुए आलू के उपयोग से बचने की सलाह देते हुए कहा कि इसका सेवन स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed