फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Beur defeated Maharajpur in Kabaddi final

कबड्डी के फाइनल में बेऊर ने महाराजपुर को हराया

Wed, 18 Nov 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Beur defeated Maharajpur in Kabaddi final
दलछपरा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता टीम के कप्तान को ट्राफी प्रदान करते उप निरीक्षक ? - फोटो : BALLIA
रेवती। नव युवक मंगल दल के तत्वावधान में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर दलछपरा गांव के प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन मंगलवार की देर शाम हुए कबड्डी के फाइनल में बेऊर की टीम ने महाराजपुर टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमें 30-30 अंकों की बराबरी पर छूटीं। दोनों टीमों की सहमति पर विजेता के लिए मुख्य अतिथि उप निरीक्षक थाना रेवती अखिलेश नारायण सिंह ने टॉस उछाला। बेऊर के कप्तान अंकित सिंह ने टॉस जीत लिया। इसके साथ ही बेऊर की टीम विजेता टीम घोषित की गई। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम के कप्तान को विजेता ट्राफी एवं उपविजेता टीम के कप्तान को रनर अप की ट्राफी सौंपा। मैन आफ टूर्नामेंट का खिताब महाराजपुर के रबीबुल ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के चलते प्राप्त किया। इससे पूर्व सेमी फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि एसडीएम बैरिया प्रशांत कुमार ने कहा कि गांव में खेल ग्राउंड की व्यवस्था की जाएगी। उद्घोषक राघवेन्द्र तिवारी डब्लू तथा निर्णायक हंसराज यादव एवं राजन सिंह रहे। इस मौके पर सुधाकर मिश्र, आकाश यादव, मंटू यादव, रामप्रकाश यादव, बंटी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed