फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BEOs will make schools proficient, will get responsibility

Ballia News: स्कूलों को निपुण बनाएंगे बीईओ, मिलेगी जिम्मेदारी

Fri, 15 Nov 2024 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
BEOs will make schools proficient, will get responsibility
बैरिया। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को भाषा और गणित में निपुण बनाए जाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए शिक्षकों के साथ-साथ अब खंड शिक्षा अधिकारियों व संकुल शिक्षकों को भी स्कूलों को निपुण बनाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन

बच्चों के सीखने की क्षमता को आसान बनाने के लिए निपुण भारत मिशन के तहत छात्र-छात्राओं को विषय सामग्री के जरिये शिक्षण कार्य कराया जाना है। बच्चों को निपुण बनाने के लिए लगातार अभ्यास भी कराया जा रहा है। इसके लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। न्याय पंचायत स्तर पर पांच-पांच शिक्षकों को संकुल शिक्षक बनाया गया है। इन्हें भी एक एक विद्यालय निपुण बनाने की जिम्मेदारी दी जा रही है। ताकि परिषदीय स्कूलों में प्री प्राइमरी से कक्षा दो तक के छात्र गणित और भाषा विषय में पढ़ाई में होशियार रहे। बीईओ को एक-एक, एआरपी को दस व एसआरजी(स्पेशल रिसोर्स ग्रुप) को पांच स्कूलों की जिम्मेदारी दी गई है। जिला समन्वयक भी एक-एक स्कूल को निपुण बनाने की जिम्मेदारी लेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार मिश्र ने बताया कि बच्चों को निपुण बनाने के लिए शिक्षकों के साथ-साथ बीईओ एवं संकुल शिक्षकों की भी जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed