फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BEO lodged an FIR against the school manager

बीईओ ने दर्ज कराई स्कूल प्रबंधक पर एफआईआर

Sat, 16 Apr 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
BEO lodged an FIR against the school manager
बलिया। शिक्षा क्षेत्र गड़वार के खण्ड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर फेफना पुलिस ने शांति ज्ञानोदय शिक्षण संस्थान सिंहपुर के प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। इन पर जर्जर भवन में अवैध रूप से विद्यालय संचालित करने का आरोप है।
विज्ञापन

शांति ज्ञानोदय शिक्षण संस्थान सिंहपुर फेफना की शिकायत मिथिलेश कुमार सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की थी। जिसमें आरोप लगाया था कि शिक्षण संस्थान जर्जर भवन में फर्जी तरीके से संचालित हो रहा है। इसकी कोई मान्यता नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसए ने दो खंड शिक्षा अधिकारियों की जांच टीम गठित की। जांच में शिकायतों की पुष्टि होने पर बीएसए शिवनारायण सिंह ने विद्यालय को तत्काल बन्द कराते हुए प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी गड़वार को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया था। बीएसए के निर्देश के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी पंकज चतुर्वेदी ने फेफना थाने में विद्यालय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed