फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Beneficiaries will get assistance of Rs 5 lakh each

Ballia News: लाभार्थियों को 5-5 लाख की सहायता राशि

Tue, 17 Jun 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Beneficiaries will get assistance of Rs 5 lakh each
बलिया। अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ व हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी और जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 5-5 लाख की सहायता राशि का चेक प्रतीकात्मक रूप से प्रदान किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर सभी के सर्वांगीण कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। जनपद के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत सहायता राशि वितरण का कार्यक्रम जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया। तहसील सदर का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में कुल 86 लाभार्थियों को 4.30 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में 29 लाभार्थियों को 1.45 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की गई। नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर तिमराज, सौरभ अग्रवाल, जावेद कमर खान, मोमिन अहमद, सरदार विश्वजीत सिंह उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अंबेडकर नगर में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैरिया : तहसील सभागार में छह लाभार्थियों को पांच-पांच लाख का चेक दिया गया। योजना के तहत कुल 14 लाभार्थियों ने आवेदन किया था। उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह, नायक तहसीलदार रोशन सिंह थे।

बांसडीह : तहसील में चयनित 17 लाभार्थियों को प्रतिकात्मक चेक वितरण किया गया। उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी, तहसीलदार नितिन सिंह आदि माैजूद थे। सिकंदरपुर : तहसील सभागार में सात लाभार्थियों को चेक मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री देवी व उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने प्रदान किया। नायब तहसीलदार सीपी यादव, जेपी वर्मा, प्रमोद गुप्ता, थापा खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed