{"_id":"602187338ebc3e74a5421d9e","slug":"beggar-thakur-s-immortal-work-beti-bechwa-comes-alive-on-stage-ballia-news-vns5736104172","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगमंच पर जीवंत हुई भिखारी ठाकुर की अमर कृति ‘बेटी बेचवा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगमंच पर जीवंत हुई भिखारी ठाकुर की अमर कृति ‘बेटी बेचवा’
नगर के बापूभवन टाउन हाल परिसर में आयोजित नाट्य मंचन कार्यक्रम में बेटी बेचवा नाटक का मंचन करते कल
- फोटो : BALLIA
Link Copied
बलिया। नगर के टाउन हाल बापू भवन में रविवार को देर शाम रंगकर्मियों ने भिखारी ठाकुर रचित नाटक ‘बेटी बेचवा’ का मंचन किया। कोरोना संकट से उबरते हुए रंगमंच पर रंगकर्मियों की इस शानदार वापसी को दर्शकों ने खूब सराहा। दर्शक दीर्घा में जिलाधिकारी श्रीहरी प्रताप शाही अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे। नाटक का आनंद लेने के साथ-साथ उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया। मौका था संकल्प संस्था की ओर से पुस्तक लोकार्पण एवं नाट्य मंचन कार्यक्रम का।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान साहित्यकार विनोद कुमार यादव विमल की पुस्तक ‘दो बैलों की आत्मकथा’ का लोकार्पण हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि बलिया में रंगमंच को खड़ा करना और 16 वर्षों से निरंतर थियेटर करते रहना वास्तव में प्रेरणादाई है। संकल्प संस्था और इसके सचिव रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी की इसके लिए जितनी सराहना की जाए कम है। उन्होंने विनोद विमल को उनके पुस्तक ‘दो बैलों की आत्मकथा’ के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सेना में रहते हुए अपने व्यस्त जीवन में पुस्तक लिखने के लिए समय निकालना निश्चय ही महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में नाटक के माध्यम से दहेज के अभाव में कम उम्र में लड़कियों की शादी, शादी से पहले लड़की की राय न लेना, सामाजिक विडम्बनाओं तथा लड़कियों एवं स्त्रियों की दशा और दिशा का चित्रण किया गया। कलाकारों में लोभा की भूमिका में सोनी और दूल्हे की भूमिका में आनंद कुमार चौहान, उपातो बेटी की भूमिका में ट्विंकल गुप्ता, पंडित की भूमिका में अनुपम पांडेय, चटक की भूमिका में वैभव उपाध्याय के अलावा पुष्पा, संस्कृति, प्रकृति, तारकेश्वर पासवान, चंदन गुप्ता, मुकेश, विशाल की भी भूमिका सराहनीय रही। संगीत निर्देशन विजय प्रकाश पांडेय, नाल वादन मृत्युंजय सिंह, पार्श्वगायन में बंटी वर्मा व रोहित रहे। नाटक की मंच परिकल्पना एवं निर्देशन रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने किया। अंत में जिलाधिकारी ने लेखक विनोद विमल और सभी कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार डॉ जनार्दन तथा संचालन धनंजय राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।