फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bedroom decorating till night

रात तक सजते रहे शिवालय

Sun, 09 Jul 2017 10:19 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 09 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
Bedroom decorating till night
सावन के पहले सोमवार पर दर्शन पूजन के लिए सजा एक ‌िश्‍ावालय।  - फोटो : ballia
सोमवार से शुरू होने वाले सावन माह में नगर के बालेश्वर मंदिर समेत जनपद के प्रमुख शिवालय सजकर तैयार हैं। इन मंदिरों को देर रात तक सजाया जाता रहा। मंदिरों में रंग-रोगन व आधुनिक व प्राकृतिक फूलों के साथ ही झालरों की आकर्षक सजावट की गई है। भीड़ संभालने के लिए प्रशासन की तरफ से भी तैयारियां पूरी की गईं हैं।  
विज्ञापन


नगर के बाबा बालेश्वर मंदिर, गोला रोड शीशमहल स्थित कैलाश धाम व भृगु मंदिर समेत नगर से सटे देवकली मंदिर, नटकेश्वर मंदिर, कोटवां स्थित मुक्तिनाथ, कारो स्थित कामेश्वर धाम, कुकुरहां स्थित बाबा तिलेश्वर नाथ मंदिर, निधरिया स्थित पंच शिवमंदिर, मिड्ढा स्थित शिव मंदिर एवं परिखरा स्थित शिव मंदिर की सजावट विद्युत झालरों से बेहतर तरीके से की गई है।
विज्ञापन


जबकि बालेश्वर मंदिर व भृगु मंदिर को प्राकृतिक व अप्राकृतिक फूल-मालाओं से सजाया गया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के बाबा बालखंडी नाथ, छितौनी स्थित छितेश्वर नाथ, असेगा स्थित शोकहरण नाथ, कारो स्थित कामेश्वर नाथ, कोटवा स्थित बाबा मुक्ति नाथ, रसड़ा स्थित श्रीनाथ मंदिर व लखनेश्वर डीह मंदिर, असेगा स्थित अवनि नाथ बाबा,  की विशेष सजावट की जा रही थी। इन शिवालयों पर भक्ति गीत के लिए ध्वनि यंत्र भी लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अद्भुत संयोग ही है कि सावन माह की शुरुआत पहले सोमवार से हो रही है। इसके मद्देनजर बाबा के भक्तों के दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जनपद के प्रमुख शिवालयों का दरवाजा भोर में चार बजे खोल दिया जाएगा। ताकि भक्त आसानी से भोले नाथ का दर्शन कर सकें। तयशुदा कार्यक्रम के तहत  बाबा भोले नाथ के दर्शन के  पूर्व बाबा के भक्त गंगा नदी में आस्था की डुबकी सोमवार की भोर में लगाएंगे। इसके बाद बाबा बालेश्वर नाथ व भृगु बाबा का पूजन-अर्चन करेंगे। इस दौरान मंदिरों में बाबा को बेलपत्र और प्रसाद चढ़ाया जाएगा।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed