{"_id":"94dbcd556625a77cbc93e130f99e49be","slug":"bed-linen-was-not-in-the-hospital-not-cleaning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में न बेड पर चादर थी, न सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में न बेड पर चादर थी, न सफाई
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
Updated Sun, 13 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
रविवार को राज्य सभा सांसद नीरज शेखर और खादी ग्रामोद्योग मंत्री नारद राय ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जिला चिकित्सालय में आपातकालीन सेवा में कर्मचारियों द्वारा सेवा कार्य में की गई लापरवाही पर सीएमएस को कड़ी फटकार लगाई।
बेडों पर चादर नहीं होने, सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने के अलावा मरीजों का समुचित व्यवस्था नहीं होने पर सीएमएस को तत्काल लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने जिला चिकित्सालय में बनाए जा रहे ट्रामा सेंटर का भी निरीक्षण किया।
कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कार्य की प्रगति के बारे में जाना। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने 10 अक्टूबर तक कार्य पूरा कर लेने का आश्वासन दिया। सांसद और मंत्री ने बताया कि ट्रामा सेंटर का उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नवंबर में करेंगे, इससे लोगों को बहुत राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सांसद और मंत्री ने महिला अस्पताल में बनाए जा रहे 100 बेड की (प्रसूति अस्पताल) की प्रगति रिपोर्ट जानी। कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर है। सीएमओ पीके सिंह, जमाल आमल सहित सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।