फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Become a fake inspector and ask for five thousand from the head son

फर्जी दरोगा बन प्रधान पुत्र से मांगे पांच हजार

Sat, 17 Sep 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Become a fake inspector and ask for five thousand from the head son
ठगी करने वाले रोज नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला सोवन्था ग्राम सभा के बिलरिया गांव का है। अपने आप को थाने का दरोगा बता प्रधान पुत्र से पांच हजार रुपये की मांग की गई, लेकिन जो नाम बताया उस नाम का नरहीं थाने पर कोई दरोगा नहीं है ।
विज्ञापन

जानकारी करने पर प्रधान पुत्र ठगी के शिकार होने से बच गया। नरहीं थाना क्षेत्र के बिलरिया गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि सुरेश यादव के पुत्र प्रेम प्रकाश यादव को जालसाज ने फोन कर अपने को नरहीं थाने का दरोगा चंद्रशेखर यादव बताया। अपने खाते में पांच हजार रुपये उधार मांगे। नहीं देने पर प्रधान पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजने की धमकी दी। प्रधान पुत्र ने पांच मिनट का समय मांगकर नरहीं थाने के थानाध्यक्ष से बात की। उसके बारे में जानकारी हासिल की। पता चला कि चंद्रशेखर यादव नाम का कोई भी दरोगा नरहीं थाने पर तैनात नहीं है। पता चला कि उधार पैसा मांगने वाला फ्राड है। नरहीं थाना प्रभारी पन्नेलाल ने अपील की कि इस तरह के फोन व जालसाजी के चक्कर में न पड़े। कोई भी सूचना हो तो तत्काल संबंधित पुलिस या 112 नंबर पर सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed