फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Beauty parlour owner dies; young man accused of administering poison.

Ballia News: ब्यूटी पार्लर संचालिका की मौत, युवक पर जहर पिलाने का आरोप

Thu, 27 Aug 2026 02:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Beauty parlour owner dies; young man accused of administering poison.
मनियर ( बलिया)। थाना क्षेत्र के कस्बे के वार्ड नंबर 12 में बुधवार को ब्यूटी पार्लर संचालिका पूनम गुप्ता (42) पत्नी बृजेश गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 12, मनियर की मौत हो गई।
विज्ञापन


मनियर कस्बा में पूनम गुप्ता का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था और दोनों के बीच तलाक का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन था। पति से अलग रहने के दौरान वह पहले नवका ब्रह्म स्थान के पास किराए के मकान में रहती थीं। करीब एक माह पूर्व उन्होंने मनियर के बरतर क्षेत्र में दूसरा किराए का मकान लिया था और कस्बा में ब्यूटी पार्लर का संचालन करती थी।
विज्ञापन

बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर पति बृजेश गुप्ता उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर लेकर पहुंचे। जहर के सेवन की आशंका पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत से पहले पूनम गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। वीडियो में वह एक युवक पर अपने आभूषण ले जाने और जहर पिलाने का आरोप लगाती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की सत्यता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


-----

--------
वर्जन---

मनियर थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पूनम गुप्ता को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed