फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Beating of employees and family members

Ballia News: कर्मचारी और परिजनों की पिटाई

Tue, 03 Jun 2025 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Beating of employees and family members
बलिया। जिला पंचायत परिसर में सोमवार की शाम को कर्मचारी, उसकी पत्नी और पुत्र की दबंगों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। वायरल वीडियो में शर्ट पहने एक युवक दोनों हाथों में डंडा लेकर एक व्यक्ति पर वार कर रहा है। उसका बचाव उसकी पत्नी कर रही है। पाड़ित व्यक्ति जिला पंचायत का कर्मचारी लल्लन बताया जा रहा है। कुछ लोग दौड़कर आते हैं और बीच बचाव कर अलग करते हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत में कार्यरत लल्लन यादव की पत्नी गीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि पति ड्यूटी करने गए थे। पुत्र दुकान पर सामान खरीदने गया था। उसी दौरान आरोपी पुत्र को गाली देने लगा। विरोध करने पर युवक घर में घुस गया और घसीट कर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे पति ने विरोध किया तो उनकी भी पिटाई कर दी। आरोपी आए दिन दबंगई करते रहते हैं। इस बाबत कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed