फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Be prepared to face trouble again

फिर तैयार रहें परेशानी झेलने को

Fri, 09 Dec 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Fri, 09 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Be prepared to face trouble again
चित्तू पांडेय चौराहा स्थित एटीमए पर लगी उपभोक्ताओं की कतारें।
नोटबंदी के आदेश को एक महीने हो गए हैं, लेकिन लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई है। अगले तीन दिनों तक बैंकों में बंदी से लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इसके मद्देनजर शुक्रवार को सुबह से ही बैंक और एटीएम के बाहर लोगों की लंबी कतार लग गई थी। लेकिन फिलहाल उन्हें राहत मिलता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन



 प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी का फरमान जारी करने के बाद आम जनता से 50 दिन मांगे थे, लेकिन अभी तक लोगों की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। तीन दिन बैंक बंद रहने से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पिछले सप्ताह दो दिनों की बंदी के बाद शनिवार से तीन दिन तक बैंक फिर बंद रहेंगे।
विज्ञापन



शनिवार, रविवार के बाद सोमवार को बारावफात का अवकाश रहेगा। इस दौरान एटीएम पर भी भरोसा करना सहीं नहीं है। जिले भर में करीब दो सौ एटीएम संचालित हो रहे हैं, लेकिन इसमें 70 फीसदी एटीएम इन दिनों बंद पड़े हुए हैं। उनमें पैसे की निकासी नहीं हो   रही है। विगत दिनों नगरीय क्षेत्र में पड़ताल की गई तो यहां मात्र 10 फीसदी एटीएम ही खुले रहे, जिसमें पैसे की निकासी हो सकी। अब जब शनिवार से तीन दिनों के लिए बैंक बंद होंगे तो लोगों के समक्ष कैश की समस्या उत्पन्न हो सकती है। शुक्रवार को देर शाम तक नगरीय क्षेत्र के सेंट्रल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक का एटीएम खुला रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed