फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Be alert to health in the changing weather, carelessness can be heavy

बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत, लापरवाही पड़ सकती है भारी

Wed, 21 Oct 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Be alert to health in the changing weather, carelessness can be heavy
बलिया। मौसम बदल रहा है। वहीं प्रदूषण की मार के बीच कोरोना वायरस का प्रकोप भी है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। लगातार मौसम परिवर्तन से सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। ऐसे बदलते मौसम की चपेट में सबसे पहले बच्चे ही आते हैं। बच्चों को सर्दी-खांसी, जुकाम जैसे तरह-तरह के वायरल और दूसरी बीमारियों से बचाने के लिए उनका खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। यह जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती के चिकित्साधिकारी डा. बद्री राज यादव और महिला चिकित्साधिकारी डा. अनिता यादव ने संयुक्त रुप से दी।
विज्ञापन

डॉ ब्रदी राज ने बताया कि आजकल तापमान में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है। दिन का तापमान बढ़ जाता है तो वहीं रात में पारा कम हो जाता है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। जिस व्यक्ति की शारीरिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, उनके लिए यह मौसम बहुत घातक है। खासकर छोटे बच्चों और वृद्ध लोगों को इस मौसम में बहुत सावधान रहने की जरुरत है। जनपद में सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। इस बदलते मौसम में दमा के रोगियों की समस्या बढ़ जाती है। यह एक एलर्जिक बीमारी है, जिसमें सांस फूलने लगती है और श्वसन मार्ग धीरे-धीरे सिकुड़ने लगता है। इसका प्रमुख कारण वायु प्रदुषण, धूल, सिरगेट का धुआं आदि है। इसलिए इन सभी चीजों से होने वाली एलर्जी से दूर रहें।
विज्ञापन

सोनबरसा और रेवती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकत्साधिकारी डा. अनिता ने बताया कि एनीमिया ग्रसित महिलाओं को इस मौसम में खासा सर्तक रहने की आवश्यकता होती है। खून की कमी के कारण सांस फूलने समेत वायरल बीमारियां तेजी से उन्हें अपने आगोश में लेती है। ऐसे में लापरवाही काफी महंगी भी साबित हो सकती है। उन्होंने बताया कि गले में खरांश, सिरदर्द, सांस लेने में दिक्कत, हल्का बुखार आना, आंखों में जलन, शरीर में दर्द है तो समझ जाइये कि आप बदलते मौसम के शिकार हो रहें हैं और इससे सावधानी रखना शुरू करें और संक्रमण से बचने का उपाय करें। छींकते समय अपने मुंह पर रुमाल जरुर रखें। घर से बाहर निकलने पर मास्क जरुर पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed