फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BDO will arrange food for quarantine people

स्कूलों व पंचायत भवन में क्वारंटीन लोगों के भोजन की व्यवस्था करेंगे बीडीओ

Wed, 13 May 2020 08:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
BDO will arrange food for quarantine people
बलिया। गांव के प्राथमिक विद्यालय या पंचायत भवन में क्वारंटीन में रखे गए लोगों की खानपान की व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने पत्र के माध्यम से निर्देश दिया है कि अपने-अपने विकास खण्ड के अंतर्गत स्कूलों या पंचायत भवन में रखे गए लोगों को खानपान की व्यवस्था अपने स्तर से सुनिश्चित कराएं। इसके लिए प्रति व्यक्ति 80 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से बिल प्रमाणित कर भुगतान के लिए सम्बंधित एसडीएम को उपलब्ध कराएं। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि क्वारंटीन सेंटर में रखे गए लोगों के लिए अलग से कोई फंड नहीं है। इसी व्यवस्था के माध्यम से तहसील से ही भुगतान किया जाएगा। बता दें कि कोविड-19 के दृष्टिगत लागू लाकडाउन की वजह से प्रदेश के विभिन्न जनपदों से ट्रेन या बसों के माध्यम से आने वाले प्रवासी श्रमिक या अन्य व्यक्तियों को मेडिकल जांच के बाद सामान्य पाए जाने की स्थिति में उन्हें उनके घर में होम क्वॉरेंटीन रहने के निर्देश के साथ भेजा जा रहा है। लेकिन, ऐसा संज्ञान में आया है कि कुछ ग्राम पंचायतों में बाहर से आने वाले व्यक्ति होम क्वॉरेंटीन में नहीं रह कर गांव के ही प्राथमिक विद्यालय या पंचायत भवन में रखे गए हैं। इन्हीं लोगों की खानपान की व्यवस्था के लिए ऐसा निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed