{"_id":"651bd9d67ef7cbc8310abb45","slug":"bdo-was-beaten-up-by-mobsters-during-amrit-kalash-yatra-in-ballia-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: अमृत कलश यात्रा के दौरान बीडीओ से मनबढों ने की मारपीट, कपड़े भी फाड़े , दो पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: अमृत कलश यात्रा के दौरान बीडीओ से मनबढों ने की मारपीट, कपड़े भी फाड़े , दो पर मुकदमा
Tue, 03 Oct 2023 02:37 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 03 Oct 2023 02:37 PM IST
सार
बलिया जिले के बेरुआरबारी कोतवाली क्षेत्र के बड़सरी में सोमवार को अमृत कलश यात्रा के दौरान बेरुआरबारी ब्लॉक के बीडीओ संजय कुमार से मनबढ उलझ गए। आरोप है कि उनसे मारपीट की गई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए।
विज्ञापन
अमृत कलश यात्रा के दौरान बीडीओ से मनबढों ने की मारपीट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बलिया जिले के बेरुआरबारी। कोतवाली क्षेत्र के बड़सरी में सोमवार को अमृत कलश यात्रा के दौरान बेरुआरबारी ब्लॉक के बीडीओ संजय कुमार से मनबढ उलझ गए। आरोप है कि उनसे मारपीट की गई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। बीडीओ ने बांसडीह थाने पर दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि वह कलश यात्रा कार्यक्रम में बड़सरी गए थे। इसी दौरान गांव के रमेश तिवारी और मनोज तिवारी ने बहसबाजी करते हुए मुझे एवं समस्त कर्मियों से गालीगलौज की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी गई और हाथापाई की गई। शोर सुनकर गांव के प्रधान मौके पर पहुंचे तो उन्हें देखकर हमलावर और भी उग्र हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद उनके द्वारा घसीटते हुए मेरे कपड़े आदि फाड़ दिया गया। बीडीओ का आरोप है उक्त लोगों ने जानबूझकर सरकारी काम में बाधा डाली गई और मारपीट की गई। मामले में बीडीओ संजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट सरकारी कार्य में बाधा व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि बीडीओ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन