फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BDO suspended in case of rigging in mass marriage scheme in Maniyar Ballia

शासन का एक्शन: रिटायरमेंट से 14 दिन पहले बीडीओ सस्पेंड, मनियर सामूहिक विवाह धांधली के मामले में हुई कार्रवाई

Thu, 17 Oct 2024 03:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 17 Oct 2024 03:41 PM IST
सार

मनियर सामूहिक विवाह धांधली के मामले में नवानगर के बीडीओ को निलंबित कर दिया गया है। लाभार्थियों का सत्यापन ठीक से नहीं करने पर शासन ने ये कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
BDO suspended in case of rigging in mass marriage scheme in Maniyar Ballia
निलंबित बीडीओ देवेंद्र नाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के मनियर में सामूहिक विवाह योजना में हुई धांधली के मामले में शासन ने नवानगर के बीडीओ देवेंद्र नाथ को निलंबित कर दिया है। जबकि इसी महीने की 31 तारीख को उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी। इस संबंध में शासन का पत्र जिला प्रशासन को मिला है। इसकी पुष्टि मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने की है। 

विज्ञापन


सीडीओ ने बताया कि मनियर में आयोजित सामूहिक विवाह में हुई धांधली की जांच की कार्रवाई चल रही है और रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जा रही है। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि लाभार्थियों के पात्रता का सत्यापन करने में नवानगर के बीडीओ देवेंद्र नाथ ने लापरवाही बरती थी। जिसके चलते सामूहिक विवाह में बड़ी संख्या में अपात्र भी शामिल हुए थे। इसकी रिपोर्ट शासन को प्रेषित की गई थी, जिसके आधार पर शासन ने नवानगर के बीडीओ को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते 25 जनवरी को मनियर इंटर कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें फर्जीवाड़ा और कई कन्याओं द्वारा घूंघट में खुद ही वरमाला डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में सीडीओ ओजस्वी राज ने जांच की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed