फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BDO office closed till noon, staff absent

ब्लाक पर समय से नहीं बैठते अधिकारी व कर्मचारी

Fri, 27 Dec 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
BDO office closed till noon, staff absent
खंड विकास अधिकारी मुरली छपरा का बंद पड़ा ऑफिस - फोटो : BALLIA
फरियादी दिनभर लगाते रहते हैं कार्यालय का चक्कर ताकि जब भी मिलें समस्या बता सकेंसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लालगंज। सरकार के आदेश के बाद भी सुबह नौ बजे तक अधिकारी अपने कार्यालय में नहीं पहुंच रहे हैं और न ही आम लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। अमर उजाला ने विकास खंड मुरली छपरा कार्यालय का शुक्रवार को जायजा लिया तो पाया कि 12 बजे तक खण्ड विकास अधिकारी का कार्यालय बंद था। साथ ही मनरेगा के काम देखने वाले एपीओ सहित सभी कर्मचारी नदारद थे।
सहायक विकास अधिकारी का कार्यालय का आफिस खुला मिला। इसमें एडीओ पंचायत अरविंद कुमार उपस्थित मिले। इसके अलावा लेखाकर अखिलेश्वर सिंह, रामचंद्र, वरिष्ठ लिपिक स्वामी नाथ, अर्जुन अपने अपने आफिस में मौजूद रहे। अन्य कर्मचारी नदारद थे। दोपहर 12 बजे केवल एडीओ पंचायत को छोड़कर किसी अधिकारी का अपने आफिस में नहीं मिला। ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी भी ब्लाक परिसर में उपस्थित नहीं मिले। मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर बनवाने के लिए आए लोग अधिकारी का इतंजार करते मिले। ब्लाक में सोनबरसा पंचायत निवासी मुन्ना गुप्ता ने बताया कि हमें परिवार रजिस्टर की नकल बनवानी थी, तीन दिनों से लगातार ब्लाक पर आ रहे है। ग्राम पंचायत अधिकारी से मुलाकात ही नहीं हो पा रही है। शिकायत किससे करें। बीडीओ का भी कार्यालय नहीं खुला है।
विज्ञापन

कोट
मुझे इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो जल्द औचक निरीक्षण कर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाई करेंगे। यह स्थिति ठीक नहीं है, सभी को समय में कार्यालय में उपस्थित होना ही होगा।-अशोक कुमार चौधरी, उपजिलाधिकारी, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed