फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BC Sakhi got angry after hearing Micro ATM device overpriced

माइक्रो एटीएम डिवाइस अधिक मूल्य सुन भड़की बीसी सखी, की शिकायत

Sat, 25 Sep 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
BC Sakhi got angry after hearing Micro ATM device overpriced
बलिया। जिले के 17 ब्लॉकों के सभी ग्राम सभाओं की महिला स्वयं सहायता समूह से चयनित बीसी सखियों को शनिवार को विकास भवन स्थित एनआरएलएम कार्यालय पर माइक्रो एटीएम डिवाइस देने के लिए बुलाया गया था। लेकिन डिवाइस की कंपनी से आए एजेंटों द्वारा डिवाइस का मूल्य बाजार रेट से कई गुना अधिक लेने पर वहां उपस्थित बीसी सखियों ने हो हल्ला कर डिवाइस लेने से इनकार कर दिया। वहीं एजेंट द्वारा अपने ही डिवाइस को लेने के लिए बीसी सखी को विवश किया जा रहा था। जब कि शासनादेश में बाहर से भी खरीदने की बात लिखी गई है। जिस डिवाइस को एजेंट द्वारा दिया जा रहा था। उसकी कीमत 7500 रुपये बीसी सखी के खाते से स्थानांतरित कर लिया जाता था। जब कि वहीं डिवाइस उसी कंपनी का बाजार में 1649 रुपये में मिल रहा है। जब इसकी जानकारी बीसी सखियों को हुई तो उन्होंने एजेंट व अधिकारियों पर मूल्य से अधिक पैसे लेने का आरोप लगाते हुए डिवाइस लेने से इंकार कर दिया। सभी बीसी सखियों ने मिल के इसकी लिखित शिकायत मुख्य विकास अधिकारी व एनआरएलएम को दी। इस बावत एनआरएलएम के जिला प्रबंधक राजीव सिंह ने बताया कि कुछ बीसी सखी की ओर से इस तरह की शिकायत की गई है। इस संबंध में संबंधित संस्था के अधिकारियों से बात कर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed