फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Baria MLA submitted memorandum to DM in land dispute case

कभी फेफना, अब सुर्खियों में चल रहा बैरिया विस

Wed, 10 Jun 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Baria MLA submitted memorandum to DM in land dispute case
बलिया। इब्राहिमाबाद में सुदिष्ट बाबा के नाम पर पशु मेला की भूमि को लेकर चल रहे विवाद मामले में बुधवार को बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप प्रकरण की जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। डीएम ने टीम गठित कर जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैरिया विधायक का कहना है कि इब्राहिमाबाद स्थित सुदिष्ट बाबा के नाम पर पशु मेला करीब 200 बीघा में दशकों से लगता रहा है। इस पर पशुओं के लिए टीन शेड, नाद चरण लगाने के साथ बाउंड्री दी गई है। इसमें सरकार का करोड़ों रुपया खर्च हुुआ है। वर्ष 2000 तक सुदिष्ट बाबा पशु मेला की जमीन ग्राम समाज के नाम से दर्ज थी। बसपा व सपा शासन काल में अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से 100 से अधिक लोगों ने कूटरचना से जमीन को अपने नाम करा लिया। इसमें दलकी निवासी व एक कंपनी के डायरेक्टर विनय सिंह को भी 25 बीघा जमीन बेची गई। विनय सिंह बलिया सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त के भांजे हैं। संबंधित जमीन पर जिला पंचायत की ओर से पशु मेला दशकों ने लगता है। आईटीआई स्कूल, अग्निशमन केंद्र भी स्थापित है। उसी जमीन पर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज भी प्रस्तावित है। विधायक ने कहा कि जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि टीम गठित कर प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

सुदिष्ट बाबा पशु मेला की जमीन को कूचरचना से अपने नाम कराकर खरीद फरोख्त का आरोप लगाया गया है। टीम गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी। दोनों पक्षों से टीम के लोग वार्ता करेंगे। अगर जांच में ग्राम समाज की जमीन होगी तो जमीन मुक्त कराई जाएगी।-श्रहरि प्रताप शाही, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed