{"_id":"6a9490f7fb443cb00f05451c","slug":"bareilly-made-a-winning-start-by-defeating-aligarh-2-0-ballia-news-c-190-1-svns1008-171763-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बरेली ने अलीगढ़ को 2-0 से हराकर की विजयी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बरेली ने अलीगढ़ को 2-0 से हराकर की विजयी शुरुआत
विज्ञापन
वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित 70वीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान के तत्वावधान में 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में अंडर-17 बालक वर्ग में बरेली ने अलीगढ़ को 2-0 से शिकस्त दी। बरेली के आनंद ने 13वें मिनट और अंश ने 26वें मिनट में गोल कर टीम को जीत दिलाई।
इससे पहले राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग में प्रतिभाग कर रही 18 मंडलों और स्पोर्ट्स कॉलेज की टीमों के मार्च पास्ट की सलामी ली।
उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बरेली और अलीगढ़ की टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले का किक ऑफ किया। इससे पहले महर्षि वाल्मीकि विद्या मंदिर, रामविचार रामरति इंटर कॉलेज और उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरवा कलां के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
संजय मिश्रा ने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के संयोजक संयुक्त शिक्षा निदेशक राजेश कुमार आर्य और आयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
नवंबर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता, ऐतिहासिक बनाने का संकल्प: राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि नवंबर में बलिया में होने वाली 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।
उन्होंने क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव को स्टेडियम और खेल मैदान को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के मानकों के अनुरूप तैयार कराने के निर्देश दिए। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में होने वाली अंडर-17 बालक वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा सीबीएसई, विद्या भारती, नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय की टीमें भी हिस्सा लेंगी।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से प्रस्तावित इस आयोजन को लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक राजेश कुमार आर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र और मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।