नरही। हीरोज क्लब पिपरा कलॉ के तत्वावधान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को बारे गाजीपुर बनाम पखनपुरा के बीच खेला गया। जिसमें पखनपुरा की टीम ने बारे गाजीपुर टीम को 4-3 से मैच जीतकर फाइनल खिताब पर कब्जा जमाया। पिपराकला खेल मैदान पर खेले जा रहे फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच के मुख्य अतिथि संग्राम सिंह यादव एवं विशिष्ट अतिथि विकेश सिंह सोनू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया।
फाइनल मैच शाहीन फुटबॉल क्लब पखनपुरा गाजीपुर एवं बीएफजी फुटबाल क्लब बारे गाजीपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में पहले हाफ तक कोई गोल नहीं हो सका। दूसरा हाफ भी गोल विहीन रहा। मैच का फैसला न होते देख निर्णायक ने 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया। लेकिन अतिरिक्त समय में भी फैसला नहीं हो पाया। तब निर्णायक ने पेनाल्टी शूटआउट से फैसला कराया। जिसमें बारे गाजीपुर ने पखनपुरा को 4-3 से पराजित कर फाइनल खिताब पर कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता का मैन ऑफ द सीरीज अभय यादव बारे और फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच शाहरुख खान पखनपुरा रहे। निर्णायक की भूमिका में रिंकू यादव, टुनटुन सिंह, धर्मेंद्र चौबे रहे। उद्घोषक की भूमिका में पूर्णेंदु सिंह रहे। इस मौके पर हनुमान सिंह प्रधान, विजय सिंह बागी, मनीष सिंह, धीरज, प्रदीप गुप्ता, दिनेश यादव, प्रभुदयाल निषाद, बीरलाल यादव, अमित सिंह छांगुर, वीरलाल यादव, हर्षित सिंह, नीरज सिंह, कमलेश सिंह, चुन्नू सिंह आदि मौजूद रहे।