फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bar Council Vice Chairman meets tax bar advocates

बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन टैक्स बार के अधिवक्ताओं से मिले

Sat, 07 Dec 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bar Council Vice Chairman meets tax bar advocates
बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन टैक्स बार के अधिवक्ताओं से मिले। - फोटो : BALLIA
बलिया। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के वाइस चेयरमैन जयनारायण पांडेय बलिया पहुंचने के बाद जिले के प्रमुख बार संगठनों के पदाधिकारियों से मिले। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनी। इस मौके पर उन्होंने अधिवक्ताओं को उपचार के लिए 25000 की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिवक्ता संगठनों को क्लेम का फार्म भी वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्लेम में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे अपने अधिवक्ता साथियों के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। शनिवार की देर शाम टैक्स बार के पदाधिकारियों से मिलने के बाद उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान टैक्स बार की समस्याओं को भी रखा गया। कई अधिवक्ताओं ने सर्टिफिकेट आफ प्रैक्टिस के बारे में भी वार्ता की उन्होंने कहा कि जो भी तकनीकी खामियां होंगी। उसे दूर करने पर सीओपी जारी हो जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा, सचिव उमेश प्रताप अजय शंकर, बद्रीनाथ पांडेय, गणेश चौरसिया, विनोद वर्मा, केशव वर्मा, रजनीश सिंह, राजेश्वर गिरि, संजय कुमार, गुलाब चंद, अमित कुमार गुप्ता, कृष्ण कांत श्रीवास्तव, विकास गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed