फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bansdih to lay the BJP

तहसील मुख्यालय पर गरजे भाजपा नेता

Tue, 12 May 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 12 May 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bansdih to lay the BJP
गत दिनों देवडीह गांव में चेक वितरण के दौरान हुए हंगामे में भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमे से नाराज पार्टी के नेता मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं पर से मुकदमा हटाने, दलित महिला प्रधान की तहरीर पर कार्रवाई समेत छह मांगों को लेकर पार्टी की नेता केतकी सिंह के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी की। देर शाम मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन


बता दें कि गत गुरुवार को देवडीह गांव में चेक वितरण के दौरान झड़प हो गई थी। मामले में किसानों का आरोप था कि उनके साथ सपा नेताओं ने गालीगलौज की थी। इस संदर्भ का गांव की दलित प्रधान अंजलि पासवान ने भी तहरीर दी थी। वहीं मामले में प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इससे पार्टी के लोग नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज भाजपा नेता केतकी सिंह और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को छह सूत्री मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना शुरू कर दिया। मांग किया कि दलित महिला प्रधान अंजलि पासवान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाए। भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए।

आपदा राहत राशि निर्धारण में बटाईदारों का अंश निर्धारित किया जाए। गांव में वितरण हो चुके बियरर चेक की सूची उपलब्ध कराई जाए। आपदा चेक वितरण में पारदर्शिता लाई जाए। चेक वितरण कार्य जनप्रतिनिधि या फिर तहसील प्रशासन के अधिकारियों के हाथ से हो।


इसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम अनुज कुमार सिंह तथा सीओ जटा शंकर राव ने आश्वासन दिया कि दो से तीन दिन के अंदर सारी मांगें मान ली जाएंगी। तब जाकर भाजपा नेताओं ने धरना समाप्त किया। धरने पर बैठने वालों में पूर्व विधायक विक्रमा सिंह, भगवान पाठक, नागेंद्र पांडेय, माधव प्रसाद, सरयू प्रसाद, आनंद स्वरूप शुक्ल, अंजनी पासवान, अरुण सिंह, शारदानंद साहनी, विनोद दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed