फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia's daughter raised the honor of the district in Bangladesh

Ballia News: बलिया की बेटी ने बांग्लादेश में बढ़ाया जिले का मान

Sat, 10 Jun 2023 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Ballia's daughter raised the honor of the district in Bangladesh
बलिया। जिले की बेटी शिप्रा सिंह ने देश के गणतंत्र दिवस में ही नहीं, बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस परेड़ में शिरकत कर बलिया का इकबाल बुलंद किया है। एनसीसी की यह कैडेट जिले की बेटियों के लिए नई मिसाल कायम की है।
विज्ञापन

जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शीतल दवनी गांव निवासी दिवंगत हो चुके फौजी अश्वनी कुमार सिंह और बबीता सिंह की बेटी शिप्रा एक भाई और एक बहन है। वह 26 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस के परेड में शिरकत की। उसके बाद यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत बांग्लादेश जाने वाली दस सदस्यीय टीम के लिए उसका चयन हुआ और उसने 16 दिसंबर 2022 को ढाका में आयोजित बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस में एयरफोर्स के फाइटर प्लेन को भी उड़ाने का गौरव हासिल किया। सैनिक स्कूल में पढ़ाई करने वाली शिप्रा नगर के श्रीमुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा है। वह सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर देश की सेवा करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed