फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: TGT examination will be held at 10 centers of the district, seven and eight will be organized

बलियाः जिले के 10 केंद्रों पर होगी टीजीटी परीक्षा, सात व आठ को आयोजन

Wed, 04 Aug 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Ballia: TGT examination will be held at 10 centers of the district, seven and eight will be organized
बलिया। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने आए बोर्ड के सदस्य हरेन्द्र राय ने बुधवार को जिविनि कार्यालय में प्रेसवार्ता कर परीक्षा की तैयारियों से जुड़ी जानकारी दी। कहा कि नकलविहीन परीक्षा के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के दस परीक्षा केन्द्रों पर 7 व 8 अगस्त को चार पालियों में टीजीटी की परीक्षा होगी। इसमें 13,692 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। जिलाधिकारी की निगरानी में परीक्षा को लेकर सारी व्यवस्था कर ली गई है। परीक्षा पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी, ताकि किसी ने गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो उस पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि शासन परीक्षा की शुचिता के लिए कटिबद्ध है। परीक्षा में नकल माफियाओं की एक नहीं चलने दी जाएगी। सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल तिवारी ने कहा कि टीजीटी परीक्षा के प्रश्न पत्र दो दिन पहले आएंगे। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक की मदद से पूरी व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed