फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia tb treatment

साथी एप से मिलेगी क्षय रोग के उपचार की जानकारी

Thu, 20 May 2021 09:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
ballia tb treatment
बलिया। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लांच किए गये ‘टीबी आरोग्य साथी एप’ से टीबी से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। एप की सहायता से टीबी मरीज का यूजर आईडी लॉग इन करके उसका उपचार (ट्रीटमेंट) भी ट्रैक हो सकेगा। यह जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ आनन्द कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से टीबी परीक्षण और उपचार विवरण, विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के तहत देय राशि का विवरण, स्वास्थ्य प्रदाता तक पहुंच और उपचार या किसी भी जानकारी के लिए अनुरोध किया जा सकता है। बताया कि दो सप्ताह या उससे अधिक समय से लगातार खाँसी का आना, खाँसी के साथ बलगम का आना, बुखार आना, वजन का घटना, भूख कम लगना, सीने में दर्द, बलगम के साथ खून आना आदि इसके मुख्य लक्षण हैं। ये लक्षण अगर किसी भी व्यक्ति में आते हैं तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर बलगम की जांच कराकर नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।जिला कार्यक्रम समन्वयक आशीष सिंह ने बताया कि टीबी आरोग्य साथी एप से टीबी संबधी जानकारी ली जा सकती है। टीबी के लक्षण एवं उससे होने वाले प्रभाव की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही टीबी मरीज अपना इलाज ट्रैक कर सकते हैं। मरीज अपने खाते में आने वाली निक्षय पोषण योजना के तहत 500 रुपए की राशि के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों उपचार के दौरान छ: माह तक हर माह 500 रुपये आर्थिक सहायता के लिए दिये जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed