{"_id":"5ce7f524bdec2207402eb94a","slug":"ballia-sp-bsp-candidate-accused-on-district-administration-disturbance-in-counting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के इस सपा-बसपा प्रत्याशी ने लगाया आरोप, सत्ता के दबाव में प्रशासन ने हरवाया चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के इस सपा-बसपा प्रत्याशी ने लगाया आरोप, सत्ता के दबाव में प्रशासन ने हरवाया चुनाव
Fri, 24 May 2019 07:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 24 May 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
सपा गठबंधन के प्रत्याशी सनातन पांडेय ने लगाया आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया संसदीय सीट के सपा गठबंधन के प्रत्याशी सनातन पांडेय ने जिला प्रशासन पर मतगणना में मनमानी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें चुनाव में जीत दिलाई थी लेकिन प्रशासन ने शासन सत्ता के दबाव में उन्हें हरवा दिया। सपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इस विषय पर वे विशेषज्ञों से राय लेने के बाद चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे और कोर्ट का सहारा लेंगे।
विज्ञापन
सनातन पांडेय ने कहा कि पूरे देश में मतगणना शुरू होने के समय पहले पोस्टल बैलेट की गणना की गई लेकिन बलिया में इस बैलेट पेपर को सबसे अंत में गिना गया। मतगणना में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि पोस्टल बैलेट की गिनती बाद में करने की शिकायत जब जिलाधिकारी से की तो उन्होंने शांत रहने को हिदायत दी। उन्होंने कहा कि बूथ कैप्चरिंग की सबसे अधिक शिकायत बैरिया विधानसभा क्षेत्र में रही लेकिन प्रशासन के अफसरों ने शिकायत के बाद भी कहीं वीडियोग्राफी की जांच नहीं की।
विज्ञापन
वेबकास्टिंग में भी कई प्रमाण मिले जिसे प्रशासन ने छिपा लिया। एक सवाल के जवाब में कहा कि विशेषज्ञों से राय लेने के बाद ही शिकायत दर्ज कराने के लिए आयोग या कोर्ट में जाएंगे। कहा कि चुनाव आयोग का निर्देश की अवहेलना करते हुए जनप्रतिनिधियों को मतगणना स्थल पर जाने दिया जबकि मुझे वहां से निकाल दिया गया। कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके वाहन के शीशे भी तोड़ दिए।
विज्ञापन
इसको लेकर हम लोग कोतवाली के सामने धरने पर बैठ गए, तो हमारे मतों को भी भाजपा के नाम से गणना कर रिजल्ट दे दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हर चक्र की मतगणना की सूचना नहीं उपलब्ध कराई गई। जबकि गाजीपुर में हो रही दो विधानसभाओं की मतगणना की सूचना हर चक्र के बाद दी जा रही थी।
इससे प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठता है। कहा कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी कई बार आंकड़े आगे पीछे दिखाए गए। उधर, इस संबंध में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगरौत ने बताया कि निर्वाचन आयोग के नियमों और निर्देशों के अनुरूप ही मतगणना की गई। मतगणना में पूरी पारदर्शिता बरती गई।
इससे प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठता है। कहा कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी कई बार आंकड़े आगे पीछे दिखाए गए। उधर, इस संबंध में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगरौत ने बताया कि निर्वाचन आयोग के नियमों और निर्देशों के अनुरूप ही मतगणना की गई। मतगणना में पूरी पारदर्शिता बरती गई।