फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Sikandarpur-Baria road will shine at a cost of two crore per km, proposal for widening of four major routes

बलियाः दो करोड़ प्रति किमी की लागत से चमकेगा सिंकदरपुर-बैरिया मार्ग, चार प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव

Sun, 25 Jul 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Ballia: Sikandarpur-Baria road will shine at a cost of two crore per km, proposal for widening of four major routes
बलिया। पीडब्ल्यूडी ने सुगम यातायात के लिए जनपद के चार प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़िकरण के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें दो करोड़ प्रति किमी लागत से सिंकदरपुर-बैरिया, 48 करोड़ की लागत से ढेंगरहीं-जय प्रकाशनगर, 10 करोड़ से सुखपुरा करम्मर मार्ग और चार करोड़ की लागत से सहतवार-सिकंदरपुर मार्ग को शामिल किया गया है। सभी मार्ग जनप्रतिनधियों की संतुति पर चयनित किए गए हैं। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इन मार्गों के लिए डीपीआर तैयार कर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सिंकदरपुर-बैरिया जनपद का प्रमुख मार्ग है। 68 किमी लंबे मार्ग को 10 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसके लिए स्थानीय सांसद रविंद्र कुशवाहा की ओर से प्रयास किया जा रहा था। अभी ये मार्ग सात मीटर चौड़ा है।कई स्थानों पर खराब हो चुका है। ये मार्ग मनियर, बांसडीह, रेवती होते हुए बैरिया को जोड़ता है। यहां से लोग बिहार के लिए निकल जाते हैं। इस मार्ग का चौड़ा करने के लिए लगभग दो करोड़ रुपये प्रति किमी का प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं, एनएच-31 स्थित टेंगरही से जयप्रकाश नगर तक जा रहे 21 किमी लंबे मार्ग को पांच मीटर चौड़ा करने के लिए 48 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

इसके लिए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने पैरवी की थी। सुखपुरा-करम्मर मार्ग के लिए लगभग 10 करोड़ और सहतवार-चांद दीयर मार्ग के लिए पांच करोड़ का प्रसेस्ताव भेजा गया है। एक्सईन निर्माण खंड एसके सिंह ने बताया कि अभी प्रारंभिक प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद डीपीआर तैयार कर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed