फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia's daughter became a victim of misdeed lost the battle of life cremated in varanasi in the morning

जिंदगी की जंग हार गई बर्बरता का शिकार बनी बलिया की बेटी: आठ दिनों तक चला इलाज, मौत की खबर से परिजन सन्न

Sat, 22 Oct 2022 12:40 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 22 Oct 2022 12:40 PM IST
सार

बलिया की बेटी इलाज के दौरान आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। किशोरी ताड़ीबड़ागांव रूपवार-सिकरहटा मार्ग पर घायल अवस्था में मिली थी। वाराणसी में आठ दिनों तक इलाज चलता रहा। मौत की खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Ballia's daughter became a victim of misdeed lost the battle of life cremated in varanasi in the morning
जिंदगी की जंग हार गई बलिया की बेटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बलिया में बर्बरता का शिकार बेटी इलाज के दौरान आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में जीवन और मौत से जूझ रही किशोरी ने शुक्रवार शाम को दम तोड़ दिया। पीड़िता की मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं उसके पैतृक गांव में भारी फोर्स तैनात कर दी गई।  

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपने गांव में लगे मेले में 14 अक्तूबर को रावण वध देखने गई थी और मेले से घर नहीं गई। 15 अक्तूबर की सुबह किशोरी अचेतावस्था में सिकरहटा गांव के समीप सड़क के किनारे खून से लथपथ मिली थी। उसके हाथ का नस कटा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पीएचसी नगरा ले गई,  चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से भी पीड़िता को वाराणसी रेफर कर दिया गया था। जहां उसका उपचार चल रहा था। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। शुक्रवार को सायंकाल पीड़िता ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed