फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia ranked 13th in the CM Youth Self-Employment Scheme

Ballia News: सीएम युवा स्वरोजगार योजना में बलिया को 13 वां स्थान

Thu, 27 Nov 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ballia ranked 13th in the CM Youth Self-Employment Scheme
बलिया। शासन की तरफ से चलाई गई सीएम स्वरोजगार योजना से युवा तेजी से रोजगार से जुड़ते जा रहे हैं। सीएम युवा स्वरोजगार योजना में बलिया प्रदेश में 13 वें स्थान पर पहुंच गया है। इसको लेकर उद्योग विभाग की तरफ से युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए बैंकों से तालमेल बनाया गया है, जिससे उन्हें बिना अतिरिक्त प्रयास के ऋण उपलब्ध हो जा रहा है।
विज्ञापन

शासन से जिले में सीएम युवा स्वरोजगार योजना में उद्योग विभाग को 1700 युवाओं को रोजगार के लिए कर्ज देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। युवाओं को आवेदन करने से लेकर ऋण उपलब्ध तक के लिए विभाग में एक अलग से काउंटर बनाया गया है। इस काउंटर पर युवाओं को कागजात समेत अन्य की जानकारी दी जाती है। साथ ही फाइल तैयार कराई जाती है। इसके कारण योजना का अब तक 1035 युवाओं को लाभ मिल चुका है और वह रोजगार से जुड़ गए हैं। शासन की तरफ से रोजगार के लिए युवाओं को पांच लाख तक की धनराशि प्रदान की जाती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बलिया जिले को इस योजना में 257 लाख का वित्तीय लक्ष्य निर्धारित किया गया था। विभाग की मानें तो इस धनराशि से युवा जनसेवा केंद्र, छोटे दुकान, बढ़ईगिरी, नाई, ऑटोमोबाइल की दुकान ज्यादा खोल रहे हैं। उद्योग विभाग की उपायुक्त रवि शर्मा ने बताया कि अधिक से अधिक युवाओं को योजना से जोड़ने का प्रयास जारी है। प्रयास है कि बलिया प्रदेश में पहली रैंक तक पहुंच जाए। इसके लिए विभाग के कर्मचारियों की टीम लगी हुई है। जल्द ही शासन से निर्धारित लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed