फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Provision of beds for 555 patients, 76 patient recruitment, 142 Containment Zone

बलियाः 555 मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था, 76 मरीज भर्ती, 142 कंटेनमेंट जोन

Sat, 25 Jul 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ballia: Provision of beds for 555 patients, 76 patient recruitment, 142 Containment Zone
बलिया। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए पांच एल -1 और एक एल -2 हॉस्पिटल स्थापित किया गया है। जनपद में कुल 555 कोरोना संक्रमित मरीजों को रखने के लिए बेड की व्यवस्था है। डायबिटीज सहित अन्य गंभीर मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज आजमगढ़ में व्यवस्था की गई थी, लेकिन शनिवार को जिला अस्पताल में स्थापित एल-2 हॉस्पिटल में नौ वेंटिलेटर की व्यवस्था हो गई। जिसके बाद वेंटिलेटर वाले गंभीर कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

सुखपुरा थाना के सीएचसी बसंतपुर को एल-1 अस्पताल बनाया गया है। जिसमें 55 बेड की व्यवस्था है। इस अस्पताल में वर्तमान में 41 मरीज भर्ती हैं, वही 14 बेड खाली हैं। जबकि सीएचसी फेफना को भी एल-1 अस्पताल बनाया गया है। जिसमें 125 बेड की व्यवस्था हैं। इसमें केवल तीन मरीजों को भर्ती किया गया है। वही 122 बेड रिक्त पड़ा हुुआ है। इसके अलावा शांति हॉस्पीटल एंड सर्जिकल सेंटर शंकरपुर को एल-1 अस्पताल बनाया गया है। जिसमें 125 बेड की व्यवस्था है। इसमें 32 मरीजों को भर्ती किया गया, जबकि 93 बेड अब भी खाली पड़े हैं। इसके बाद सीएचसी सुखपुरा को एल-1 अस्पताल बनाया गया है। इसमें 100 बेड की व्यवस्था की गई है। इसमें अभी तक किसी मरीज को भर्ती नहीं किया गया है। इसके अलावा शहीद मंगल पांडेय महिला महाविद्यालय नगवा को भी एल-1 अस्पताल बनाया गया है। इसमें भी अभी कोई मरीज भर्ती नहीं हैं। इस प्रकार कुल 555 बेड की व्यवस्था है। जिनमें अब तक कुल 76 मरीज भर्ती हैं जबकि 479 बेड अब भी रिक्त पड़े हुए हैं। जनपद में कुल 1240 पॉजिटिव केस हैं। जिसमें से 647 को स्वस्थ होने के बाद छोड़ दिया गया है। वर्तमान में कुल एक्टिव केस 569 है। इनमें से जनपदीय अस्पताल में 76, होम आइसोलेशन में 160, जेल आइसोलेशन में 228, गैर जनपदों में 56, ट्रांजिट में 49 हैं।
विज्ञापन

जिले में 142 कंटेनमेंट जोन
बलिया। जनपद में शनिवार को कुल 142 कंटेनमेंट जोन हैं। जिसमें सदर तहसील में 72, बैरिया तहसील में 16, बांसडीह तहसील में 16, सिकंदरपुर तहसील में नौ, रसड़ा तहसील में 22 और बेल्थरारोड तहसील में सात कंटेनमेंट जोन बनाए गए है। इसमें शनिवार को बनाए गए 15 नए कंटनेमेंट जोन भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में नौ वेंटिलेटर
बलिया। जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में शनिवार को चार वेंटिलेटर स्थापित किया गया। इस प्रकार अब कुल नौ वेंटिलेटर हो गए। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कोविड-19 के जिला अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश सिंह ने ट्रामा सेंटर में स्थापित वेंटिलेटर का निरीक्षण किया। बताया कि चार और वेंटिलेटर स्थापित किया गया है। इसके अलावा जिला अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। कहा कि अब वेंटिलेटर वाले मरीजों को गैर जनपद नहीं जाना होगा। इसके सभी उपकरण के साथ ही चिकित्सकीय टीम भी तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed