फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia protest

प्राइवेट एम्बुलेंस चालकों की हड़ताल जारी, प्रदर्शन

Sat, 26 Jun 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
ballia protest
बलिया। चालान काटने से नाराज प्राइवेट एंबुलेंस चालक बृहस्पतिवार से हड़ताल पर चल रहे हैं। इसके कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस चालकों व संचालकों ने एसपी डॉ. विपिन ताडा से मिलकर कार्रवाई वापस लेने की मांग की। 72 घंटे बाद भी उन पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसको लेकर शनिवार की सुबह एंबुलेंस चालकों ने अस्पताल गेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए न्याय की मांग की।
विज्ञापन

जिला अस्पताल व महिला अस्पताल परिसर के साथ ही आसपास निजी एंबुलेंस की भरमार रहती है। जबकि इस पर रोक है। बुधवार की शाम शहर में पुलिस टीम के साथ निकले सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह व सीओ सिटी विक्रमजीत सिंह ने जिला अस्पताल के गेट पर खड़ी करीब आधा दर्जन एंबुलेंसों का ऑनलाइन चालान कर दिया। इससे नाराज चालक हड़ताल पर चले गए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

एंबुलेंस चालकों का कहना है कि हजारों रुपये का चालान काटना गलत है, लिहाजा इसे वापस लिया जाए। एसपी ने एंबुलेंस चालकों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर सुभाष यादव, मुन्ना, रंजन, आफताब, सोनू, हदीस, अंशु, स्वामीनाथ, रविंद्र, लक्ष्मण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed