फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia political news

केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी नीतियां किसान विरोधी: हन्नान

Thu, 24 Oct 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
ballia political news
नगरा। क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव स्थित डिग्री कालेज में उत्तर प्रदेश किसान सभा का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ बुधवार को हुआ। प्रशिक्षण शिविर में अन्य जनपदों से भी किसान सभा के सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के महामंत्री पूर्व सांसद का हन्नान मौला ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर ऐसे समय हो रहा है, जब देश का किसान महंगाई से त्रस्त है। केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी नीतियां किसान विरोधी है। बिजली बिल में भारी वृद्धि, पेट्रोलियम पदार्थो के आसमान छूते दाम किसानों की खेती पर असर डाल रहे है। किसान अपने मवेशी का क्रय विक्रय नहीं कर पा रहा है, जिससे पशुपालन प्रभावित है। आवारा पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे है। किसानों को फसल का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसान आत्म हत्याएं कर रहे है। सरकार किसानों की आय दो-गुनी करने की बात करती है, लेकिन सरकार की कृषि नीति सरकार विरोधी है। कहा कि दुनिया में सबसे अधिक बेरोजगारी भारत में है। रोजगार के अवसर समाप्त किए जा रहे है। इस संकट से निपटने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। शिविर को पूर्व विधायक दीनानाथ यादव, उ उप्र किसान सभा के महामंत्री मुकुट सिंह, बादल सरोज, रणधीर सिंह, कृष्णदेव सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता केशव सिंह आजाद व संचालन राम जियावन यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed