फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia police SP changed the workplace of 10 policemen, Fafna police station head line spot

Ballia police: एसपी ने 10 पुलिसकर्मियों का बदला कार्यक्षेत्र, फेफना थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, क्या है मामला ?

Fri, 23 Dec 2022 02:54 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 23 Dec 2022 02:54 PM IST
सार

फेफना थानाध्यक्ष और यहां के अपराध निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एक और उप निरीक्षक को थाने की कमान सौंपी गई है। एसपी ने दोकटी थानाध्यक्ष उप निरीक्षक रोहन राकेश सिंह को फेफना थानाध्यक्ष बनाया है। वहीं, पुलिस चौकी सीयर प्रभारी उपनिरीक्षक मदन पटेल को दोकटी थाने की कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन
Ballia police SP changed the workplace of 10 policemen, Fafna police station head line spot
up police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए एसपी राजकरन नय्यर ने 10 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया है। फेफना थानाध्यक्ष और यहां के अपराध निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एक और उप निरीक्षक को थाने की कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन

एसपी ने दोकटी थानाध्यक्ष उप निरीक्षक रोहन राकेश सिंह को फेफना थानाध्यक्ष बनाया है। वहीं, पुलिस चौकी सीयर प्रभारी उपनिरीक्षक मदन पटेल को दोकटी थाने की कमान सौंपी गई है। यातायात प्रभारी उप निरीक्षक विश्वदीप सिंह को नगरा थाने पर भेजा गया है। पुलिस लाइन से निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को यातायात प्रभारी के पद पर भेजा गया है। उधर, पुलिस लाइन से निरीक्षक सोनू कुमार को निरीक्षक (अपराध) रेवती तथा निरीक्षक संजय शुक्ला को निरीक्षक (अपराध) शहर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। सुखपुरा थाने से कांस्टेबल रोहित वर्मा को आंकिक शाखा तथा पुलिस लाइन से कांस्टेबल अर्जुन यादव को सर्विलांस सेल में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed