फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young man sleeping in under-construction house attacked with a rod.

Ballia News: निर्माणाधीन मकान में सो रहे युवक पर रॉड से हमला

Tue, 13 Oct 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Young man sleeping in under-construction house attacked with a rod.
बैरिया। सुरेमनपुर गांव निवासी मनु कुमार शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते आठ अक्तूबर की रात मैं पासवान चौक स्थित झंडा भारती की मठिया के पास अपने निर्माणाधीन मकान में तिरपाल डालकर सो रहा था। इसी दौरान आधी रात को चार लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए सिर पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में सिर फट गया और गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बाद में जानकारी जुटाने पर पासवान चौक निवासी धाना सोनी, गोपालनगर निवासी अंकित यादव और उनके दो अन्य साथियों के शामिल होने की बात पता चली। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed