फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia police arrested Wanted fraudster who claim for self baba he Was absconding with jewelery worth three lakhs in the name of worship

बलिया: पुलिस के हत्थे चढ़ा ठगी का वांछित आरोपी, खुद को बताता था बाबा, पूजा-पाठ के नाम पर साढ़े तीन लाख के गहने लेकर था फरार

Fri, 11 Jun 2021 12:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Jun 2021 12:25 PM IST
सार

बलिया पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है जो खुद को ज्योतिष का ज्ञाता और बाबा बताता था। वह  एक महिला से कोविड के इलाज के नाम पर झांसा देकर 53 हजार रुपए नगद एवं साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य के 16 थान सोने का गहना लेकर फरार हो गया था। 

विज्ञापन
Ballia police arrested Wanted fraudster who claim for self baba he Was absconding with jewelery worth three  lakhs in the name of worship
बलिया पुलिस की गिरफ्त में आया ठग बाबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की  एसओजी व कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने धोखाधड़ी के वांछित आरोपी को आठ जून को दिल्ली के पंजाबी बाग थाना के पश्चिम पूरी से गिरफ्तार किया।  इसके पास से तीन हजार रुपये नगदी व छह थान सोने के आभूषण बरामद किया।  

विज्ञापन


कोतवाली परिसर में बृहस्पतिवार को खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम व पता महावीर शर्मा निवासी गोटहीं दायलान थाना रीगस जिला सिकर (राजस्थान) तथा वर्तमान पता पश्चिम पूरी थाना पंजाबी बाग नई दिल्ली के किराये के मकान में रहना बताया।
विज्ञापन


बलिया एएसपी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी पूजा दूबे के पति व ससुर कोविड के चलते आजमगढ़ में भर्ती थे। आवास विकास कालोनी में किराए के मकान में रह रहे आरोपी महावीर शर्मा ने पूजा दुबे से 11 अप्रैल को पति व ससुर को पूजा-पाठ कर ठीक करने के नाम पर 53 हजार रुपए नगद एवं साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य के 16 थान सोने का गहना लेकर फरार हो गया।  जिसका मुकदमा थाना कोतवाली में दर्ज कर कार्रवाई में पुलिस जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओजी व कोतवाली पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महावीर शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी को  ट्रांजिट रिमांड पर बुधवार को दिल्ली से बलिया लाया गया जिसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा कि आरोपी खुद को बाबा बताता था।

बीते कुछ माह से बलिया में किराए के मकान में रह रहा था।  वह खुद ज्योतिष का ज्ञाता बताता था। किसी को संतान सुख दिलाने तो किसी को धन दोगुना करने का झांसा देकर रुपए ले लेता था। छोट-मोटी घटनाओं को लेकर किसी ने शिकायत नहीं की। लेकिन जब वह कोरोना के इलाज के नाम पर रुपये लेकर फरार हुआ तो मुकदमा दर्ज कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed