फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia police arrested five smugglers with heroin worth 40 lakh rupees

Ballia Crime News: स्कॉर्पियो से 40 लाख का हेरोइन लेकर जा रहे थे तस्कर, पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार

Fri, 17 Jan 2025 07:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 17 Jan 2025 07:13 PM IST
सार

बलिया जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों को 40 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
Ballia police arrested five smugglers with heroin worth 40 lakh rupees
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले की सदर कोतवाली पुलिस ने जनेश्वर मिश्र सेतु पर चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो से 200 ग्राम हेरोइन के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। वह हेरोइन को शहर में बेचने आ रहे थे। पुलिस ने पांचों तस्करों पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने पांचों तस्करों को पेश करते हुए कहा कि पकड़े गए तस्कर बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। जनेश्वर मिश्र सेतु स्थित पुलिस पिकेट पर कोतवाली पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान बिहार की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो को रोकने का इशारा किया गया तो वाहन सवार भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर सभी को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


वाहन की तलाशी के दौरान छोटी सी पॉलीथिन में मादक पदार्थ हिरोइन बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब 40 लाख बताई जा रही है। पूछताछ में तस्करों ने बताया की पॉलीथिन को शहर में एक व्यक्ति को पहुंचाने जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन आरोपियों की हुई पहचान

पूछताछ में तस्करों की पहचान पिंटू कुमार निवासी बिहियां, अरविंद कुमार निवासी टिपुरा, थाना बिहियां जिला भोजपुर (आरा), लवकुश तिवारी निवासी विशुनपुरा थाना उदवन्त नगर, मुन्ना कुमार निवासी चंदवा थाना नवादा, विकास तिवारी निवासी धराहरा बिहियां भोजपुर बताया। तस्करों के पास से पांच मोबाइल व 1100 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने पांचों तस्करों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed