फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia News Two people lost lives in Ballia child died during delivery young man died in accident one injured

Ballia News: बलिया में दो लोगों ने गंवाई जान, प्रसव के दौरान बच्चे की मौत, हादसे में युवक ने तोड़ा दम; एक घायल

Thu, 04 Dec 2025 10:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 04 Dec 2025 10:47 PM IST
सार

UP News: बलिया जिले में प्रसव केंद्र पर नवजात की माैत के बाद पीएचसी प्रभारी ने एएनएम और दाई को हटा दिया। वहीं, सड़क हादसे में एक युवक की माैत हो गई, दूसरे की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Ballia News Two people lost lives in Ballia child died during delivery young man died in accident one injured
प्रसव के दौरान हंगामा। - फोटो : संवाद

विस्तार

Ballia News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैना के प्रसव केंद्र हनुमानगंज पर बुधवार की रात प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने एएनएम और दाई पर लापरवाही से प्रसव कराने का आरोप लगाया। इसके बाद हंगामा किया। पीएचसी प्रभारी डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ने तत्काल प्रभाव से एएनएम शीला सिंह व समराजी देवी दाई को हटा दिया। 

विज्ञापन


ब्रह्माइन गांव निवासी ओमप्रकाश की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन प्रसव के लिए हनुमानगंज ब्लाॅक परिसर स्थित प्रसव केंद्र पर लेकर पहुंचे। प्रसव के पश्चात बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही से प्रसव का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसकी खबर लगते ही पीएचसी से जांच करने टीम पहुंची, जांच के पश्चात प्रभारी को रिपोर्ट सौंपी। उसके बाद दोनों कर्मचारियों को प्रसव केंद्र से हटाया गया। 
विज्ञापन


इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि शिकायत संज्ञान में है। प्रथम दृष्टया लापरवाही मिलने पर एएनएम व दाई को प्रसव केंद्र से हटा दिया गया है। मामले की जांच के लिए टीम गठित की जा रह है। जांच उपरांत दोषी मिलने पर विभागीय कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल
एनएच-31 सोबंधा पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार को स्कूटी और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार राहुल राम की मौत हो गई और स्कूटी सवार धर्मेंद्र गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। 

नरहीं थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर में सिकंदरपुर कठौडा निवासी धर्मेंद्र गुप्ता (32) बक्सर से स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उजियार गांव निवासी राहुल राम (24) बाइक से कैथवली स्थित अपनी फुआ के घर से पत्नी लक्की कुमारी को बाइक पर पीछे बैठाकर भरौली के तरफ जा रहे थे। 

सोबंधा पेट्रोल पंप के पास स्कूटी व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार लोग घायल हो गए। राहुल राम को खून से लथपथ अचेत देख पत्नी लक्की चिल्लाने लगे। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सड़क किनारे किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

वहां चिकित्सक ने राहुल राम को मृत घोषित कर दिया और धर्मेंद को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। पति की मौत से लक्की का रो-रो कर बुरा हाल रहा। परिजनों ने बताया कि एक महीने पहले राहुल की शादी हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर दोनों युवक हेलमेट पहने हुए होते तो जान बच सकती थी। लापरवाही जान पर भारी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed