फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia News Father and son working in the field were electrocuted, mother was infuriated after seeing the dea

Ballia News: खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र की करंट की चपेट में आने से मौत, शव देख बदहवास हुई मां

Tue, 25 Apr 2023 09:57 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 25 Apr 2023 09:57 AM IST
सार

बैरिया थाना क्षेत्र के टेंगरही गांव निवासी वकील शर्मा (55) पुत्र बहादुर शर्मा व उनके पुत्र श्याम प्रकाश शर्मा (21) चांदपुर गांव में लगान पर भूमि लेकर मूंग की खेती किये थे। मंगलवार की सुबह खेत का सिंचाई कर रहे थे, तभी विद्युत खम्भे के स्टेक से वकील शर्मा छू गए।

विज्ञापन
Ballia News Father and son working in the field were electrocuted, mother was infuriated after seeing the dea
खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र की करंट की चपेट में आने से माैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के बैरिया में सब्जी के खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र की बिजली के जद में आने से मंगलवार की सुबह मौत हो गई। ग्राम प्रधान टेंगरही के सहयोग से ग्रामीण झुलसे दोनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh Accident: सड़क पर गिरे पत्थरों में फंसी बाइक पलटी, एक युवक की मौत, दो घायल, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के टेंगरही गांव निवासी वकील शर्मा (55) पुत्र बहादुर शर्मा व उनके पुत्र श्याम प्रकाश शर्मा (21) चांदपुर गांव में लगान पर भूमि लेकर मूंग की खेती किये थे। मंगलवार की सुबह खेत का सिंचाई कर रहे थे, तभी विद्युत खम्भे के स्टेक से वकील शर्मा छू गए। करंट की जड़ में आकर वकील शर्मा छटपटाने लगे पुत्र श्याम प्रकाश शर्मा कुछ समझ नहीं पाया और पिता को बचाने में वह भी बिजली की जद में आ गया। ग्रामीणों के अनुसार विद्युत खम्भे के स्टेक में बिजली उतर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को जब तक ग्रामीण सोनबरसा अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक श्याम प्रकाश बीए का छात्र था। दो भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई मनीष कुमार शर्मा यूपी पुलिस में वराणसी में तैनात है। माता कलावती पति व पुत्र के एक साथ शव देख बदहवास स्थिति में है।मृतक वकील शर्मा की चार पुत्रियों में तीन पुत्रियों की शादी हो गई है। सबसे छोटी पुत्री प्रियंका पिता व भाई की यादों को साझा कर दहाड़े मारकर रो रही थी।सूचना पर बैरिया पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। शव का पंचनामा कर जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed