फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia news

अप्रन के लिए बने गड्ढे को फिर भरने का हो रहा काम

Mon, 21 Jun 2021 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
ballia news
रामगढ़। जैसे ही गंगा के जलस्तर में वृद्धि शुरू हुई बाढ़ विभाग व ठेकेदारों के काले कारनामे की पोल खुलनी शुरू हो गई है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण बाढ़ विभाग व ठेकेदारों में अफरातफरी मची है। ऐसा ही कुछ रामगढ़ ढाला के समीप चौबे छपरा के सामने देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

यहां करीब 11 करोड़ रुपये से बन रहे एक ठोकर व उसके बगल में दोनों तरफ अप्रनव रिवेटमेंट का कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ था और गंगा का पानी उस गड्ढे से गिरकर एनएच 31 के करीब पहुंच गया। बाढ़ विभाग अपना गला फंसता देख एप्रन के लिए खोदे गए गड्ढे में पुन जेसीबी लगाकर उस गड्ढे को भरने का काम शुरू कर दिया। यह स्थिति देख लोगों में यह चर्चा है कि काश बाढ़ विभाग पहले से ही सचेत रहता तो शायद यह नौबत नहीं आती। क्षेत्र के रामेश्वर सिंह, राजन गुप्ता, बसंत कुमार सिन्हा, राजेश चौबे आदि लोगों ने जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बाढ़ विभाग द्वारा कराए गए कार्यों का तत्काल टेक्निकल एक्सपर्ट द्वारा जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

---
आधा सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा जलस्तर
रामगढ़। केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार गंगा का जलस्तर सोमवार की शाम 4 बजे 52.97 मी. दर्ज की गई। साथ ही प्रति घंटा आधा सेमी का बढ़ाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed