फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia news

जिले के 5910 किसानों को मिलेंगे 2.80 करोड़ की क्षतिपूर्ति

Wed, 16 Jun 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
ballia news
बलिया। पिछले साल बाढ़ व अन्य प्राकृतिक आपदा के कारण बड़े पैैमाने पर खरीफ की फसलें बर्बाद हुई थी। राजस्व व कृषि विभाग की रिपोर्ट पर फसल बीमा करने वाली एग्रीकल्चर इंश्यारेंस कंपनी ने सर्वे भी किया था। अब कंपनी ने 5910 किसानों को बतौर क्षतिपूर्ति देने के लिए 2.80 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। जल्द ही इन किसानों के खाते में धनराशि का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2016 में लागू की गई। इसमें किसान को आंशिक प्रीमियम देने और शेष प्रीमियम सरकार के वहन करने की व्यवस्था है। हालांकि जनपद के करीब 50 हजार अधिक किसान इस योजना के लाभ वंचित रह जाते हैं क्योंकि उनके गांव संबंधित फसलों के लिए अधिसूचित ही नहीं हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से दावा है इसमें किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए पूरा इंतजाम किया गया है और प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ प्रत्येक किसानों को मिलेगा। इसके लिए बैंकों से कृषि ऋण लेने वाले किसानों को बीमा की सुविधा देने की भी व्यवस्था की गई। जो किसान कृषि ऋण नहीं लिए हैं उनके लिए अलग से आवेदन लेकर प्रीमियम जमा कर प्रधानमंत्री फसल बीमा की सुविधा देने की व्यवस्था है। पिछले साल आई बाढ़ व अन्य प्राकृतिक आपदा में बड़े पैमाने पर खरीफ फसलों को नुकसान हुआ था। इसके बाद राजस्व, कृषि व बीमा कंपनियों ने सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की थी। इसके आधार पर बीमा कंपनी ने जिले के 5910 किसानों के लिए 2.80 करोड़ के क्षतिपूर्ति की धनराशि स्वीकृत की है। यह धनराशि जल्द ही किसानों के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

----
पिछले साल 229 किसानों को मिले थे 13.20 लाख
जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत 2019-20 के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेन्स कंपनी ऑफ इण्डिया लिमिटेड को नामित किया गया। इस योजना के अंतर्गत खरीफ सत्र 19-20 में हुई फसलों की क्षति के सापेक्ष कुल 229 कृषकों को 13.20 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष ब्लाकवार किसानों की संख्या
ब्लॉक किसानों की संख्या भुगतान की राशि
बैरिया 314 2314418
बांसडीह 706 3900714
बेलहरी 286 1785342
चिलकहर 567 739629
दुबहर 656 6700746
गड़वार 65 920206
हनुमानगंज 11 156263
मनियर 170 63533
मुुरलीछपरा 17 116515
नगरा 674 1215210
नवानगर 381 720655
पंदह 83 171444
रसड़ा 848 1720520
रेवती 181 659664
सीयर 507 1189640
सोहांव 73 216622
बेरुआरबारी 182 343925
--
वर्ष 2020-21 में बाढ़ व अन्य प्राकृतिक आपदा से खरीफ फसलों की क्षति हुई थी। इसकी क्षतिपूर्ति किसानों को देने के लिए प्रकिया चल रही थी। बीमा कंपनी की ओर से कुल 5910 किसानों को 2.80 करोड़ स्वीकृत किया गया है। जल्द ही किसानों के खाते में धनराशि कंपनी की ओर से भेजी जाएगी।
- विकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed