फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia news

न्यायपीठ के समक्ष पेश हुए दो गुमशुदा बालक

Thu, 20 May 2021 09:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
ballia news
बलिया। न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के समक्ष बृहस्पतिवार को दो गुमशुदा बालक गुड्डू कुमार यादव और संतोष कुमार राम को बाल कल्याण समिति दरभंगा के आदेश से जिला बाल कल्याण अधिकारी दरभंगा ने पेश किया।
विज्ञापन

गुड्डू कुमार यादव पिता रमेश कुमार यादव गांव चांददियर ठेकहा थाना बैरिया के पता का सत्यापन व पहचान कर के माता-पिता को बुलाकर के न्याय पीठ ने उनके सुपुर्द कर दिया। वहीं, दूसरा बालक संतोष कुमार राम पिता दीपक कुमार राम माता कलावती देवी गांव द्वारा स्पष्ट पता नहीं बताया गया। वह अपना गांव कभी बड़कागांव तो कभी चितबड़ागांव बता रहा था। जिसके कारण न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रशांत पांडे, सदस्य राजू सिंह व अनीता तिवारी ने माता-पिता की सुपुर्दगी होने तक उक्त बालक को संरक्षण प्रदान करने का संयुक्त आदेश अधीक्षक, बालगृह फेफना को दिया।
विज्ञापन

न्यायिक सदस्य राजू सिंह ने बताया कि गुड्डू कुमार यादव तीन माह पहले माता-पिता के डांटने से ट्रेन से दरभंगा चला गया था। वहां से रेलवे चाइल्ड लाइन ने बाल गृह में रखवाया था। वहीं, दूसरा बालक संतोष कुमार राम एक साल पहले रेलवे चाइल्ड लाइन दरभंगा को मिला था। बालक संतोष कुमार राम का पता खोजने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed